-
चाइना थ्री गॉर्जेस कॉर्पोरेशन ने 3 मई को घोषणा की कि समूह के नेतृत्व में विकसित और निर्मित विश्व का सबसे विशाल एकल-इकाई क्षमता वाला 16 मेगावाट का तैरता हुआ अपतटीय पवन ऊर्जा प्लेटफार्म “थ्री गॉर्जेस नेविगेटर” 2 मई की शाम को क्वांगतोंग प्रांत के यांगच्यांग तट के पास सफलतापूर्वक स्थापित कर दिया गया है।.