-
Christina Matthews : ऑस्ट्रेलिया की पूर्व महिला विकेटकीपर और क्रिकेट प्रशासक क्रिस्टीना मैथ्यूज को गुरुवार को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) में ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया। ऑस्ट्रेलिया की सबसे ज़्यादा टेस्ट खेलने वाली महिला क्रिकेटर 65 वर्षीय क्रिस्टीना ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट हॉल ऑफ फेम में शामिल होने वाली 65वीं खिलाड़ी बन गईं।.