-
देहरादूनः उत्तराखंड में चारधाम यात्रा अपने चरम पर है। इस बार की चारधाम यात्र ने पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। अभी तक 47 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने चारधाम के दर्शन कर लिए हैं। इसी बीच सिक्खों के पवित्र धाम हेमकुंड साहिब के कपाट बंद करने की तिथि का ऐलान कर दिया गया है।.