-
लुधियाना। पंजाब में लोकसभा चुनाव प्रचार के आखिरी दिन यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ 30 मई को रैली करने लुधियाना पहुंच रहे हैं। प्रशासन ने उनके लुधियाना आगमन के लिए योगी आदित्यनाथ के हेलीकॉप्टर को उतारने की अनुमति दे दी है। प्रशासन से अनुमति मिलने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं ने तैयारियां तेज कर दी हैं।.