-
राजस्थान। जोधपुर के बालेसर थाना क्षेत्र के जिया बेरी गांव के पास शनिवार शाम को एक ट्रक में अचानक आग लग गई। यह घटना भारतमाला परियोजना की सड़क पर हुई, जब ट्रक ओसियां की ओर जा रहा था। ट्रक में CNG के 5 गैस सिलेंडर फटने से जोरदार धमाकों से लोगों में दहशत फैल गई।.