-
भूना: खासा पठाना में मंगलवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। ढाणी भोजराज निवासी रविदास पुत्र ओमप्रकाश की सीएनजी वेगनआर कार में अचानक आग लग गई, जिसके बाद सीएनजी टैंक में जोरदार ब्लास्ट हो गया। गनीमत रही कि चालक की सूझबूझ से कोई जनहानि नहीं हुई, जबकि कार पूरी तरह जलकर राख हो गई।.