-
अमृतसर : त्योहारी सीजन के मद्देनजर आम जनता को शुद्ध, सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा विभाग, अमृतसर की ओर से जांच अभियान तेज कर दिया गया है। इसी कड़ी में शुक्रवार को विभाग की टीम ने मिठाई की तीन दुकानों, एक करियाना स्टोर और डेयरियों का निरीक्षण किया।.