-
नई दिल्ली: जमीन, जायदाद के बारे में परामर्श देने वाली कंपनी कोलियर्स इंडिया ने प्रफुल्ला अग्रवाल को प्रबंध निदेशक (ग्राहक रणनीतिक समाधान खंड) नियुक्त किया है। कंपनी ने सोमवार को यह जानकारी दी। उनके पास रियल एस्टेट क्षेत्र में कई प्रमुख कंपनियों के साथ काम करने का तीन दशकों से अधिक का अनुभव है।.