-
शिमला: हिमाचल प्रदेश में प्रशासनिक इकाइयों के पुनर्गठन के लिए गठित आयोग की पहली बैठक आज यहां आयोग के अध्यक्ष एवं हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति धर्म चंद चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक के दौरान प्रदेश में प्रशासनिक इकाइयों के पुनर्गठन से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की.