-
जालंधर : कमिश्नरेट पुलिस ने नशे और अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर में दो अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर हड़कंप मचा दिया। पुलिस ने बिना लाइसैंस चल रहे हुक्का बार से 120 लीटर ड्राफ्ट बीयर और 8 हुक्के बरामद किए, जबकि एक मैडीकल स्टोर से 8,800 प्रैगाबलिन कैप्सूल जब्त किए गए।.