-
जयपुर। राजस्थान के पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री संजय शर्मा ने मंगलवार को विधानसभा में कहा कि राज्य सरकार को प्रदेश में उद्योग जनित प्रदूषण को रोकने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध बताते हुए सदन को आश्वस्त किया कि श्रीगंगानगर जिले में लाल श्रेणी की औद्योगिक इकाईयों की जांच कराकर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।.