-
Punjab News : पूर्व मेयर जगदीश राजा ने कांग्रेस को जोर का झटका धीरे से दिया। नगर निगम चुनाव में कांग्रेस की सारी रणनीति व योजनाओं की धज्जियां उड़ाकर रख दीं। अपने और अपनी पत्नी अनीता राज के वार्ड में जनता के बीच अच्छी पकड़ रखने वाले जगदीश राजा ने कांग्रेस को अलविदा कह दिया.