-
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सुपरटेक इको विलेज 2 सोसायटी में दूषित पानी पीने से सैकड़ों लोगों के बीमार होने के बाद अब इस मामले में उत्तर प्रदेश पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (यूपीपीसीबी) ने बिल्डर पर 5 करोड़ का जुर्माना लगाया है। साथ ही ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी ने भी सात लाख का जुर्माना लगाया है।.