-
Pahalgam Attack : पहलगाम हमले के बाद जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों की आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई जारी है। सुरक्षाबलों ने बांदीपोरा के नाज कॉलोनी में सक्रिय आतंकवादी जमील अहमद शीर गोजरी का दो मंजिला घर ध्वस्त कर दिया है। पहलगाम हमले के बाद कश्मीर घाटी में सुरक्षा बलों द्वारा ध्वस्त किया गया यह सातवां घर है।.