-
नेशनल डेस्क: जम्मू-कश्मीर के दुर्गम पहाड़ी इलाकों और घने जंगलों में चल रहे आतंकवाद विरोधी अभियान के दौरान भारतीय सेना के एक बहादुर डॉग ‘टायसन’ ने अदम्य साहस का परिचय दिया। 2 पैरा (स्पेशल फोर्सेज) के इस प्रशिक्षित जर्मन शेफर्ड ने उस ऑपरेशन में अहम भूमिका निभाई, जिसमें जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकियों को मार गिराया.