-
लातेहार : झारखंड के लातेहार जिला अंतर्गत चंदवा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को 32 वर्षीय उपेंद्र उरांव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप उसके चचेरे भाई अमृत उरांव पर लगा है। पुलिस आरोपी की तलाश में छापेमारी कर रही है। वहीं, मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।.