-
नई दिल्ली : तोक्यो ओलंपिक चैम्पियन बेल्जियम के सहायक कोच रहे दक्षिण अफ्रीका के क्रेग फुल्टन भारतीय पुरूष हॉकी टीम के नये कोच होंगे। भुवनेश्वर और राउरकेला में जनवरी में हुए विश्व कप में भारतीय टीम के क्वार्टर फाइनल तक भी नहीं पहुंच पाने के बाद तत्कालीन कोच ग्राहम रीड ने इस्तीफा दे दिया था।.