-
पुणे। मुंबई से हैदराबाद जा रहा एक हेलीकॉप्टर शनिवार दोपहर पुणे की मुलशी तहसील में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हेलीकॉप्टर में चार लोग सवार थे। पुलिस ने यह जानकारी दी। इस संबंध में एक अधिकारी ने बताया कि पौड के निकट हुई दुर्घटना में सभी चार लोग बच गए, हालांकि वे घायल हो गए हैं। Maharashtra.