-
नई दिल्ली। दिल्ली के करमपुरा इलाके में अपराध शाखा ने एक अवैध क्रिकेट सट्टेबाजी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 22 लाख रुपये बरामद किये हैं। अधिकारी ने बताया कि आरोपियों की पहचान मनीष साहनी (42), योगेश कुकरेजा (31) और सूरज (24) के रूप में हुई है।.