-
गाजियाबाद। गाजियाबाद में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई जिसमें 50 हजार के इनामी वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। हत्या के मामले में यह बदमाश फरार चल रहा था। इससे पहले 22 मई की रात बदमाशों से हुई मुठभेड़ में पुलिस ने इसके 25 हज़ार के इनामी साथी को गिरफ्तार किया था।.