-
अमृतसर। सीमा पार मादक पदार्थ नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है। काउंटर इंटेलिजेंस अमृतसर ने अमृतसर के रानिके गांव से तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। साथ ही 5 किलो हैरोइन भी जब्त किया है। पाकिस्तान से ड्रग्स की तस्करी के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया गया। एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई.