-
नई दिल्लीः राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार 25 अगस्त को राष्ट्रपति भवन के सांस्कृतिक केंद्र में ब्रह्माकुमारीज की पूर्व प्रमुख दादी प्रकाशमणि की स्मृति में एक डाक टिकट जारी किया। डाक टिकट दादी प्रकाशमणि की 16वीं पुण्य तिथि के अवसर पर संचार मंत्रलय के डाक विभाग की माई स्टैम्प पहल के अंतर्गत जारी किया गया।.