-
नेशनल डेस्क : उत्तराखंड में हर साल होने वाली चारधाम यात्रा की तैयारियाँ इस समय अंतिम चरण में हैं। 30 अप्रैल से यात्रा की शुरुआत गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ होगी। इसके बाद 2 मई को केदारनाथ और 4 मई को बद्रीनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे।.