-
Hitul invited to SAARC discussion : कुल्लू। हिमालयी क्षेत्र में डिजिटल कृषि और सटीक खेती को बढ़ावा देने की दिशा में काम कर रहे युवा इनोवेटर हितुल अवस्थी को बड़ी अंतरराष्ट्रीय पहचान मिली है। SAARC एग्रीकल्चर सेंटर (SAC) ने उन्हें दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय चर्चा में ‘प्रिसिजन फार्मिंग’ विषय पर बतौर गेस्ट स्पीकर आमंत्रित किया है।.