-
अल्मोड़ा/नैनीताल। उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के सल्ट में एक भीषण सड़क दुर्घटना में अब तक 36 लोगों के मारे जाने की आशंका जताई जा रही है। मौके पर राहत व बचाव कार्य जारी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह गढ़वाल मोटर आनर्स की एक बस पौड़ी गढ़वाल के धूमाकोट से रामनगर आ रही थी।.