-
हरियाणा के सोनीपत में स्थित बाघडू गांव में एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। इसके साथ ही एक अन्य व्यक्ति को भी गंभीर हालत के चलते अस्पताल में भर्ती करवाया गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस मामले की जांच–पड़ताल में जुट गई.