-
International Airport : कोच्चि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पांच किलोमीटर के दायरे को रेड जोन घोषित किया गया है, जिसमें लेजर बीम और ड्रोन समेत विभिन्न हवाई उपकरणों के इस्तेमाल पर रोक लगाई गई है। यह आदेश हवाई अड्डे के निदेशक और एर्नाकुलम ग्रामीण जिला पुलिस प्रमुख की रिपोर्ट के आधार पर जारी किया गया.