-
सीएम योगी की मंशा के अनुरूप प्रभु श्रीराम की सार्वभौमिक छवि को वैश्विक चेतना के उद्गम केंद्र के तौर पर किया जाएगा स्थापित। नेपाल, इंडोनेशिया, कंबोडिया, सिंगापुर, श्रीलंका व थाइलैंड की रामलीला का अयोध्या के विभिन्न मंचों पर होगा मंचन, सैकड़ों विदेशी कलाकार लेंगे हिस्सा। 'कण-कण में राम, जन-जन में राम' के आदर्शों को प्रस्तुतियों के माध्यम से भावी पीढ़ी तथा देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों तक पहुंचाने की दिशा में प्रयास कर रही योगी सरकार।