-
काकामिगाहारा : दिलप्रीत सिंह की हैट्रिक के दम पर भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एशियाई खेलों में लगातार तीसरी जीत दर्ज करते दक्षिण कोरिया को 8-2 से हराकर सैमीफाइनल में जगह लगभग पक्की कर ली। पूल ए में शीर्ष पर काबिज भारत ने इससे पहले इंडोनेशिया को 13-1 और श्रीलंका को 16-1 से हराया था।.