-
मैदान के भीतर और बाहर विषमताओं के बीच अपने अपार जीवट का परिचय देने वाले ऋषभ पंत शानदार फॉर्म में चल रही सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग में शनिवार को जब दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी के लिये अरूण जेटली स्टेडियम पर उतरेंगे तो उनके लिये यह बेहद भावुक पल होगा।