-
Bomb Threats : अमेरिका के कनेक्टिकट से डेमोक्रेटिक पार्टी के कम से कम चार सांसदों को बृहस्पतिवार को उनके घरों को बम से उड़ाने की धमकी मिली। सांसदों एवं उनके कार्यालयों ने यह जानकारी दी। प्रतिनिधि सभा के सदस्यों जिम हिम्स, जो कोर्टनी, जॉन लार्सन और जहाना हेस ने उन्हें धमकियां मिलने की जानकारी दी है।.