-
अमरावती। आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री-अभिनेता पवन कल्याण के छोटे बेटे मार्क शंकर के सिंगापुर स्थित स्कूल में आग लग गई, जिसमें वह झुलस गया। पवन कल्याण की पार्टी जन सेना के अनुसार, इस घटना में सात वर्षीय शंकर के हाथ और पैर झुलस गए हैं। उसे धुएं के कारण भी परेशानियों का सामना करना पड़ा।.