-
नेशनल डेस्कः तमिलनाडु के थेनी जिले की एक उप-जेल से 17 कैदियों के फरार होने की घटना ने जेल प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। इस मामले को मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने गंभीरता से लेते हुए लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के आदेश दिए.