-
ऊना। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के सुप्रसिद्ध धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थल डेरा बाबा रुद्रानंद धाम, नारी में आयोजित पंचभीष्म महापर्व एवं कोटि गायत्री महायज्ञ की पूर्णाहुति में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना की और यज्ञ में पूर्णाहुति डालकर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।.