-
बीजिंगः चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने इस साल आई विनाशकारी बाढ़ के दुष्प्रभावों से शीघ्र निपटने और आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया। चीन में बाढ़ के कारण अनेक लोगों की मौत हो गई। बीजिंग और इसके आसपास के इलाकों समेत विभिन्न हिस्सों में फसलों, घरों और बुनियादी ढांचे को काफी नुकसान हुआ है।.