-
चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने शुक्रवार को 8वें चीन-रूस मेले को बधाई संदेश भेजा। उन्होंने कहा कि दोनों देशों की समान कोशिशों में चीन-रूस सम्बंध आगे बढ़ रहे हैं और सहयोग की ठोस उपलब्धियों से दोनों देशों की जनता को कल्याण मिल रहा है। वर्तमान वर्ष चीन-रूस राजनयिक संबंध की स्थापना की 75वीं वर्षगांठ है।.