-
चंडीगढ़ / दिड़बा / लहरागागा: पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने आज लहरागागा क्षेत्र में 18.76 करोड़ रुपये से अधिक की सड़क अवसंरचना एवं विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया तथा कई नई परियोजनाओं की आधारशिला रखी। ये परियोजनाएं ग्रामीण संपर्क को मजबूत करने और स्थानीय अर्थव्यवस्था को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।.