-
नई दिल्ली: सीबीआई ने लेह में एक परियोजना के लिए निर्माण ठेकेदार से कथित तौर पर 5 लाख रुपए की रिश्वत लेने के आरोप में एनबीसीसी के एक उप महाप्रबंधक (डीजीएम) को गिरफ्तार किया है। लद्दाख में तैनात आरोपी डीजीएम वरुण पोपली ने ठेकेदार से कथित तौर पर 11.40 लाख रुपए की मांग की थी।.