-
केदारनाथः चारधाम यात्रा 2023 के लिए मंगलवार को 11वें ज्योतिर्लिंग भगवान केदारनाथ के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए। मंगलवार सुबह 6 बजकर 20 मिनट पर वैदिक मंत्रोच्चार व परंपरा अनुसार केदारनाथ धाम के कपाट खोले गए। इस दौरान आर्मी बैंड की धुनों के साथ केदारधाम में हर हर महादेव के जयकारे गूंजते रहे।.