-
नई दिल्लीः भारतीय बधिर क्रिकेट संघ (आईडीसीए) ने आगामी बधिर अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (डीआईसीसी) टी20 विश्व कप 2023 के लिए खिलाड़ियों की अंतिम सूची की घोषणा कर दी है। आईडीसीए समिति द्वारा चयनित 15 खिलाड़ियों की टीम 1 से 12 दिसंबर 2023 तक दोहा (कतर) में होने वाली विश्व चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेगी।.