-
फाजिल्का: पंजाब सरकार के दिशा निर्देशों पर शुक्रवार को राज्यभर में ‘ऑपरेशन ईगल’ के तहत तलाशी अभियान चलाया गया। इसी के तहत डीआईजी नरेंद्र भार्गव ने स्थानीय पुलिस के सीनियर अधिकारियों के साथ खुद विभिन्न स्थानों पर चेकिंग की। इस दौरान करीब 15 नाकाबन्दियां की गईं। जिस दौरान करीब 700 वाहनों की चेकिंग की गई।.