-
नई दिल्ली: सहकारिता मंत्रालय के सचिव डॉ. आशीष कुमार भूटानी ने मंगलवार को नई दिल्ली स्थित PHD हाउस में आयोजित एक अहम कार्यशाला को संबोधित किया। यह कार्यशाला PACS (प्राथमिक कृषि ऋण समितियों) में उभरती तकनीकों और डिजिटलीकरण को लेकर आयोजित की गई थी। इसमें 12 राज्यों के PACS के 122 प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।.