-
Wriddhiman Saha Announced Retirement : भारत के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज रिद्धिमान साहा (Wriddhiman Saha) ने घोषणा की है कि रणजी ट्रॉफी के वर्तमान सत्र के बाद वह क्रिकेट से संन्यास ले लेंगे। बंगाल के इस 40 वर्षीय विकेटकीपर ने 2010 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण के बाद से 40 टेस्ट और 9 एकदिवसीय मैच खेले।.