-
कोलाघाट तहसील में रामगंगा व बैगुल नदी पर नए पुल का होगा निर्माण, 137.02 करोड़ की लागत से इसे किया जाएगा पूरा। जलालाबाद-शमशाबाद-मोहम्मदाबाद-सौरिख-बिधूना मार्ग पर बढ़ेगी कनेक्टिविटी, पुराने पुल के समीप ही नए पुल का होगा निर्माण। 1802.14 मीटर लंबे डबल लेन पुल का होगा निर्माण, पहुंच मार्ग के साथ सुरक्षा से जुड़े कार्यों को भी किया जाएगा पूरा। 24 महीने में सभी निर्माण व विकास कार्यों को पूरा करने का है लक्ष्य, उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम लिमिटेड ने शुरू की तैयारी।