-
पंजाब डेस्क : IAS अधिकारी डॉ. रवि भगत ने राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में पंजाब के मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव का पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर, डॉ. भगत ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की नेतृत्व वाली राज्य सरकार की जन-हितैषी और विकासोन्मुखी नीतियों को लागू करने की अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।.