-
जालंधर : भारतीय जनता पार्टी द्वारा निकाली गई ‘नशामुक्त पंजाब यात्रा’ आज अपने मुकाम पर पहुंची। चारों यात्राओं के जालंधर में प्रवेश करने पर प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर उनके साथ दिल्ली के कैबिनेट मंत्री मनिजंदर सिंह सिरसा और राज्यसभा सांसद विक्र मजीत सिंह साहनी भी उपस्थित थे।.