-
श्रीनगर: ड्रग तस्करी और गैर-कानूनी कमाई के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) कश्मीर ने आरोपी इफ्तिखार अहमद पुत्र गुलाम रसूल कुरैशी, निवासी ताड, करनाह, कुपवाड़ा की दो मंजिला आवासीय संपत्ति को कुर्क करने की कार्रवाई की है। आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत ANTF कश्मीर थाने में मामला दर्ज है।.