-
भारतीय सेना की डीएससी यूनिट में तैनात नायक प्रवीन कुमार का वीरवार को उनके पैतृक गांव शेरिया में पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। जवान के पार्थिव शरीर के गांव पहुंचते ही माहौल गमगीन हो गया और हर आंख नम नजर आई। जानकारी के अनुसार नायक प्रवीन कुमार श्रीनगर में तैनात थे।.