-
गुरुग्राम। विजयादशमी पर्व को शांतिपूर्ण और धूमधाम से मनाने के लिए गुरुग्राम पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। शहर में 50 से अधिक स्थानों पर रावण, मेघनाद और कुंभकरण के पुतलों का दहन होना है। इस दौरान पुलिस बल की अतिरिक्त तैनाती के साथ-साथ सीसीटीवी कैमरे और ड्रोन से भी निगरानी रखी जाएगी।.