-
चीनी परंपरागत पंचांग में कुल 24 सोलर टर्म होते हैं। उनमें पहला सोलर टर्म ली छुन यानी वसंत की शुरुआत होता है। चीनी भाषा में ली का मतलब शुरू होता है, जबकि छुन का अर्थ वसंत होता है। जो इस साल 4 फरवरी को होगा। वसंत के शुरुआती दिवस से गर्मी के शुरुआती दिवस तक के समय को चीन में वसंत ऋतु कहा जाता है।